जून 12, 2025 2:06 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया

 
 
मौसम विभाग ने दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में इस महीने की 14 तारीख तक भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज लू की स्थिति रहने की संभावना है। 
 
 
आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि अगले 2 दिन तक इन जगहों पर भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला