मौसम विभाग ने आज के लिए तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट चेतावनी जारी की है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी कल तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कल के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Site Admin | सितम्बर 8, 2024 12:46 अपराह्न
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
