मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2024 8:44 अपराह्न | मौसम

printer

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश में भीषण गर्मी का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया

भारत के उत्तर और मध्य भाग के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और 19 जून तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश में भीषण गर्मी का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में न्यूनतम तापमान ने पिछले एक सौ 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 34 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

                                             

भीषण गर्मी के मद्देनजर उत्‍तर प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टियां, 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं।

 

मौसम विभाग ने मेघालय में इस महीने की 19 तारीख तक तथा असम में 17 से 19 तारीख के बीच भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।