मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2024 8:28 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों में तेज बारिश और बेहद ख़राब मौसम का अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान असना धीरे-धीरे कमजोर होकर कल तक उत्तर-पश्चिम अरब सागर पर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।

 

आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी कई स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा से लगी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव आज उत्तर-पश्चिम में केंद्रित रहेगा।

 

मौसम विभाग ने आज विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक के भीतरी और तटवर्ती इलाकों में कई स्थानों पर बहुत तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में भी तेज वर्षा का अनुमान है।