मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में भी 31 तारीख तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।
विभाग ने कल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना, पश्चिमी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, माहे, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ में गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना व्यक्त की है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी कल ऐसी ही स्थिति रहेगी। तटीय कर्नाटक में कल गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।