जुलाई 21, 2025 10:16 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कल तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में तेज बारिश हो सकती है।

 

वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बादल गरजने तथा बिजली गिरने की संभावना जताई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर गरज के साथ धीमी बारिश इस महीने की 26 तारीख तक जारी रह सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला