जुलाई 17, 2025 6:49 अपराह्न

printer

दिल्ली में मौसम विभाग ने जताई बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामन्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।