पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग में, अर्शदीप सिंह के शानदार दो गोल की बदौलत हैदराबाद तूफान ने कल रात राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में यूपी रुद्रास को तीन-एक से हरा दिया। हैदराबाद तूफान के गोंजालो पेइलट ने पहला गोल किया, जबकि रुद्रास के जोबनप्रीत सिंह ने एकमात्र गोल किया। रुद्रास की जोरदार वापसी के बावजूद, अर्शदीप ने आखिरी क्षणों में गोल करके जीत सुनिश्चित कर दी।
जबकि, पूल बी के मुकाबले में टीम गोनासिका ने तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हरा दिया। तमिलनाडु ड्रैगन्स 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि गोनासिका 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
महिला हॉकी इंडिया लीग में जे.एस.डब्ल्यू. सोरमा हॉकी क्लब का खिताबी ओडिशा वारियर्स से होगा। यह मैच रांची में आज शाम छह बजे शुरू होगा। जे.एस.डब्ल्यू. सोरमा हॉकी क्लब ने शुक्रवार को रांची में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।