पुरुषों की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता आज चीन के हुलुनबुइर में शुरू हुई। पिछले महीने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद गत विजेता भारत इस साल अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीतने की कोशिश करेगा। आज भारत का मुकाबला मेजबान चीन से और पाकिस्तान का सामना मलेशिया से होगा। प्रतियोगिता के पहले मैच में दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए जापान के खिलाफ 5-5 से ड्रा किया।
Site Admin | सितम्बर 8, 2024 1:56 अपराह्न
चीन के हुलुनबुइर में शुरू हुई पुरुषों की एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप
