अप्रैल 4, 2026 8:48 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के बीच शहरी परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य शहरी गतिशीलता की चुनौतियों के समाधान के लिए शैक्षणिक विशेषज्ञता और व्यावहारिक अनुभव को एक साथ लाना है। इसके अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य करेंगे और परिवहन क्षेत्र के लिए व्यावहारिक समाधान विकसित किए जाएंगे। साथ ही छात्रों के लिए इंटर्नशिप, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

एनसीआरटीसी के अनुसार, यह सहयोग देश में सतत और कुशल शहरी परिवहन प्रणाली के विकास को गति देगा तथा भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल तैयार करने में सहायक होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला