तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि चिकित्सा एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा का एक परम कर्तव्य है। उन्होंने कल हैदराबाद में उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के 175वें दीक्षांत समारोह में कहा कि चिकित्सा पेशेवरों को ज्ञान और तकनीकी कौशल को करुणा और सहानुभूति के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों से सेवा परमो धर्म की भावना से राष्ट्र की सेवा करने का आग्रह किया।
श्री शुक्ला ने कॉलेज की प्रशंसा करते हुए इसे एक प्रतिष्ठित संस्थान बताया, जिसने कई वर्षों से समर्पित और कुशल डॉक्टर तैयार किए हैं। उन्होंने स्नातकों के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। राज्यपाल ने सभी सफल मेडिकल छात्रों को स्नातक प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।