फ़रवरी 28, 2026 2:57 अपराह्न | MEA advisory

printer

विदेश मंत्रालय: ईरान में भारतीयों को घरों में रहने और सतर्क रहने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को मौजूदा स्थिति को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और यथासंभव घर के अंदर रहने की सलाी दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक परामर्श जारी कर सभी भारतीयों से समाचारों पर नजर रखने, स्थिति की जानकारी रखने और दूतावास से आगे के किसी भी निर्देश की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया है। दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 हैं।