मार्च 3, 2025 9:24 अपराह्न

printer

वीमेन्स प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच मैच जारी

वीमेन्स प्रीमियर लीग – डब्ल्यूपीएल में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच मैच खेला जा रहा है। यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

      ताजा समाचार मिलने तक गुजरात जायंट्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं।