मार्च 29, 2026 7:24 अपराह्न

printer

अमेरिका और यूरोप में व्यापक विरोध प्रदर्शन, ‘नो किंग्स’ के नारे के साथ लाखों लोग जुटे

अमरीका और यूरोप में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए, जहां लाखों लोग देश भर के शहरों में नो किंग्स के नारे के साथ एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति ड़ॉनल्ड ट्रम्प की आव्रजन और विदेश नीति का विरोध किया। आयोजकों ने कहा कि ये प्रदर्शन एक समन्वित राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा थे, जिसके तहत देश भर में तीन हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

सेंट पॉल स्थित मिनेसोटा स्टेट कैपिटल में आयोजित मुख्य रैली में सबसे अधिक भीड़ देखी गई, जिसमें अनुमानित दो लाख से अधिक प्रदर्शनकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया, नारे लगाए और ट्रम्प प्रशासन, विशेष रूप से उनकी आव्रजन प्रवर्तन कार्रवाइयों और ईरान संघर्ष में उनकी भागीदारी की आलोचना करते हुए तख्तियां लहराईं। कई शहरों में भी प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों पर नारे लगाए और सार्वजनिक चौराहों पर इकट्ठा हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला