अप्रैल 4, 2026 7:29 अपराह्न

printer

दादरा नगर हवेली में गैस सिलेंडर गोदाम में भीषण विस्फोट, चार की मौत और चार घायल

दादरा नगर हवेली के दादरा इलाके में एक गैस सिलेंडर गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह धमाका आज सवेरे नाइट्रोजन और ऑक्सीजन सिलेंडरों के भंडारण वाले एक संयंत्र में हुआ। हमारे संवाददाता ने बताया कि आपातकालीन दल और वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आठ घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। जिला कलेक्टर प्रियांक किशोर ने बताया कि धमाके से आसपास के इलाके में वाहनों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।