जुलाई 23, 2025 6:10 अपराह्न

printer

राज्यसभा में समुद्री माल ढुलाई विधेयक 2025 किया गया पेश

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज राज्यसभा में समुद्री माल ढुलाई विधेयक 2025 पेश किया। यह विधेयक भारतीय समुद्री माल ढुलाई अधिनियम, 1925 का स्थान लेगा। यह अधिनियम बंदरगाहों से माल ले जाने के मामले में ज़िम्मेदारियों, देनदारियों और अधिकारों को तय करता है। यह विधेयक लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है।