अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में सफलता पाने के लिए अमरीका को थल सेना की जरूरत नहीं पड़ेगी । उन्होंने कहा कि यह युद्ध कुछ हफ्तों में ही खत्म हो जाएगा। पेरिस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद रुबियो ने कहा कि अमरीकी अभियान तय समय से आगे बढ़ रहा है और बिना किसी लंबे जमीनी संघर्ष में उलझे अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है। रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध समाप्ति की 15 सूत्री योजना पर ईरान से अमरीका को कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ट्रंप ने कहा है कि शांति वार्ता चल रही है और अच्छी प्रगति कर रही है लेकिन ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच संपर्क बहुत कम और ज्यादातर अप्रत्यक्ष रहे हैं और अभी तक वास्तविक बातचीत के स्तर तक नहीं पहुंचे हैं।
News On AIR | मार्च 28, 2026 8:03 पूर्वाह्न
ईरान के साथ युद्ध में थल सेना की जरूरत नहीं: अमरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो