जनवरी 8, 2025 1:29 अपराह्न

printer

मराठी-भाषा को सरकारी-संकल्प जारी कर आधिकारिक तौर पर शास्त्रीय-भाषा का दर्जा दिया गया

मराठी भाषा को सरकारी संकल्प जारी कर आज आधिकारिक तौर पर शास्त्रीय भाषा का दर्जा दे दिया गया है। महाराष्ट्र के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। श्री शेखावत ने उनको औपचारिक रूप से सरकारी संकल्‍प सौंपा।

 

     श्री सामंत ने कहा कि यह महाराष्ट्र के लोगों और विश्‍व के मराठी भाषी लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केन्‍द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इसके लिए धन्यवाद दिया।

 

इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव सौंपेगी। इसमें नियमों के अनुसार शास्त्रीय भाषा को मिलने वाले लाभों को रेखांकित किया जाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला