मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 23, 2024 9:44 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल के द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में अंतरिक्ष एवं चंद्रयान मिशन से संबंधित विषय पर फोटो प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अंतरिक्ष से संबंधित भारत की उपलब्धियों पर केंद्रित व्याख्यान का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में अंतरिक्ष एवं इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, व्याख्यान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोपाल के आंचलिक विज्ञान केन्द्र में डॉक्टर मयंक वाहिया भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर व्याख्यान देंगे। शिवपुरी जिले के स्कूलों में इस मौके पर सभी स्कूलों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित सम्मेलन, कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी। पन्ना जिले के स्कूलों में आज अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित सम्मेलन, कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित की जायेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला