मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 17, 2024 9:44 पूर्वाह्न | Hajj | Saudi Arabia

printer

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण कई लोगों की मौत

 

सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण जॉर्डन के लगभग 14 नागरिकों की मृत्यु हो गई है। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसके 14 नागरिक भीषण गर्मी के कारण मारे गए हैं और 17 लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। ईरानी रेड क्रिसेंट ने भी पुष्टि की है कि‍ उसके 5 हज यात्री मारे गए हैं लेकिन उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मृतकों के शवों को दफनाने या परिजनों को भेजने के बारे में सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
 
       
सऊदी अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष 18 लाख से अधिक लोग हज के लिए एकत्र हुए हैं। यहां अक्सर सबसे बड़ी चुनौती भीषण गर्मी से निपटने की होती है। इस सप्ताह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जिसके कारण पैदल चलकर अदा की जाने वाली रस्में बुजुर्गों के लिए कठिन बन गई हैं।
 
 
हज यात्रा बुधवार को समाप्त होगी। सऊदी अरब के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने हज यात्रियों को धूप से बचने और पानी पीते रहने की सलाह जारी की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला