अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडाविया ने आज कोलकाता में फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री मांडविया ने कहा कि ऐसी पहल नागरिकों में फिटनेस और सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने जनता से साइकिलिंग को अपनाने का आग्रह किया, क्योंकि यह स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने का एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है।
श्री मांडविया ने खेल और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अधिक समर्थन और अवसरों की मांग की। इस कार्यक्रम में अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन बॉम्बेला देवी लैशराम, भारत स्काउट्स के मुख्य आयुक्त अविनाश कुमार गुप्ता और एवरेस्ट पर्वतारोही पियाली बसाक सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।