मार्च 27, 2026 9:55 अपराह्न

printer

मणिपुर की उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

मणिपुर की उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने आज नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान सुश्री किपगेन ने कृषि मंत्री को राज्य में चल रहे कृषि कार्यों की जानकारी दी।

मणिपुर की उपमुख्यमंत्री के अनुरोध पर श्री चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को राज्य में छह नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-I की अवधि बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया।