मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने आज नई दिल्ली में सब पर राम तपस्वी राजा नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा लिखी गई है।
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री भल्ला ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे समृद्ध बनाने में साहित्य की गहन भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज के दर्पण और पीढ़ियों को जोड़ने वाले सेतु के रूप में कार्य करता है, जो शाश्वत मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाता है।
वही, श्री अग्निहोत्री ने कहा कि यह पुस्तक रामायण के पात्रों की पड़ताल करती है और उनके अनुभवों को एक अद्वितीय काव्यमय और संवादात्मक शैली में प्रस्तुत करती है, जो इसे पाठकों के लिए आकर्षक और विचारोत्तेजक बनाती है।