मई 5, 2025 7:54 अपराह्न

printer

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इंफाल में एक बैठक में राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने आज इंफाल में एक बैठक में राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की।

 

    बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक- एम.एस. देवल ने मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी।

 

    राज्यपाल ने अधिकारियों को परियोजनाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक उपायों को लागू करने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया।