जुलाई 23, 2024 8:32 अपराह्न | Manipur-Van Mahotsav

printer

मणिपुर: मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सितंबर तक राज्य में लगभग 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य बना रही है

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार इस साल सितंबर तक राज्य में लगभग सत्तर लाख पौधे लगाने का लक्ष्य बना रही है।

 

आज इंफाल पूर्वी जिले के लमलाई गांव में एक पेड़मां के नाम‘ के तहत 75वें वन महोत्सव 2024 अभियान में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने मां के नाम पर पेड़ लगाने के अपने अभिनव विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत पास की पहाड़ी पर आयोजित सामूहिक वृक्षारोपण में लोगों का नेतृत्व किया। राज्य के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री-थोंगम विश्वजीत सिंह, मत्स्य पालन मंत्री-हेखम डिंगो सिंह, विधायक, वन विभाग के अधिकारी, छात्र और आसपास के गांवों के निवासियों ने सामूहिक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला