मई 10, 2026 7:36 अपराह्न

printer

सिंगापुर में सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को पुरस्कार में दी गईं आम की पेटियां

 
सिंगापुर में एक सप्‍ताह तक चलने वाले सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को पुरस्‍कार के रूप में आम की पेटियां दी गईं।
 
सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम निर्यात को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों को तेज करते हुए, उत्तर-पूर्वी सिंगापुर के नी सून सार्वजनिक आवास परिसर में आयोजित “भारतीय परंपरा के धागे” उत्सव के दौरान गीतों, नृत्यों और संगीत प्रस्तुतियों के लिए विभिन्न राज्यों के आम पुरस्कार के रूप में दिए गए। सिंगापुर में यह भारतीय उच्चायोग द्वारा इस माह आयोजित किया गया दूसरा आम प्रचार कार्यक्रम था।
 
पहला कार्यक्रम इस महीने की शुरुआत में पूर्वी तट पर स्थित एक अन्य स्‍थान पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में छह हजार से अधिक आगंतुकों ने भारतीय आमों की 10 किस्मों का स्वाद चखा था।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला