मार्च 18, 2026 5:09 अपराह्न

printer

पार्सलों के वितरण में सुधार लाने के लिए मेल पार्सल ऑप्टिमाइजेशन प्रोजेक्ट शुरू: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि डाक विभाग ने पार्सलों के वितरण में सुधार लाने के लिए मेल पार्सल ऑप्टिमाइजेशन प्रोजेक्ट शुरू किया है।

लोकसभा में आज पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि इस पहल के तहत, पार्सल नेटवर्क और वितरण केंद्रों को युक्तिसंगत बनाया गया है और अखिल भारतीय सड़क परिवहन नेटवर्क को चालू किया गया है।

श्री सिंधिया ने कहा कि विभाग ने पिछले तीन वर्षों में देश के सभी जिलों में डाकघरों, मेल और पार्सल प्रसंस्करण केंद्रों के बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने के लिए विभिन्न पहलें की हैं।

इन पहलों से पार्सल संभालने की क्षमता में वृद्धि हुई है। संचार मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में नौ करोड़ 72 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 14 करोड़ पांच लाख पार्सल वितरित किए गए।