अप्रैल 28, 2025 8:12 अपराह्न

printer

श्रीलंका के उवा प्रांत के मुख्य सचिव महेश गम्मनपिला को गिरफ्तार किया गया

श्रीलंका के उवा प्रांत के मुख्य सचिव और राष्ट्रीय उर्वरक सचिवालय के पूर्व निदेशक महेश गम्मनपिला को वहां के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी विवादित जैविक उर्वरक आयात सौदे के सिलसिले में की गई है।

 

जांचकर्ताओं का आरोप है कि श्री गम्मनपिला ने कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, निलंबित लेटर ऑफ क्रेडिट को फिर से खोलने का निर्देश दिया, जिससे  चीन की एक फर्म से कम गुणवत्ता वाले उर्वरक के आयात की अनुमति मिल गई।

 

इस कदम ने कथित तौर पर नियामक चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। श्री गम्मनपिला, जो श्रीलंका प्रशासनिक सेवा संघ का भी नेतृत्व करते हैं, देश की नौकरशाही में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं।

 

उनकी गिरफ्तारी सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार की व्यापक जांच में एक महत्वपूर्ण घटना है। उनकी गिरफ्तारी के बाद, उन्हें 5 मई तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला