प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म-निरीक्षण और समाज कल्याण के प्रति अटूट समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है।
उन्होंने महात्मा फुले की 200वीं जयंती पर एक लेख साझा करते हुए कहा कि फुले ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि फुले के प्रयासों ने एक प्रबुद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।