नवम्बर 16, 2025 7:44 अपराह्न

printer

दिल्ली में यमुना तट के वासुदेव घाट पर महाशक्ति आराधना कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

दिल्ली में यमुना तट के वासुदेव घाट पर आज महाशक्ति आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे यमुना नदी के किनारे दो हज़ार महिलाओं द्वारा महिषासुर मर्दीनी का सामूहिक पाठ किया गया और यमुना आरती की गई।

 

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की और दिल्ली कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की हजारों नारी शक्तियां यहां आई हैं जो आतंक मुक्त दिल्ली और आतंक मुक्त भारत का संदेश दे रही है। उन्‍होंने आगे कहा कि आयोजन का संदेश है कि कोई भी आतंकवादी दिल्ली और भारत को डरा नहीं सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला