अप्रैल 6, 2026 5:54 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र की एनसीपी नेता सुनेत्रा अजीत पवार ने बारामती उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता सुनेत्रा अजीत पवार ने आज बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। श्रीमती पवार ने अपने पार्टी सहयोगियों सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित थे। वहीं, कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। मतदान 23 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला