मार्च 7, 2025 2:26 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वर्ष 2024-25 के दौरान 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना: आर्थिक सर्वेक्षण

 

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वर्ष 2024-25 के दौरान 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में यह अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने आज विधानसभा में महाराष्ट्र का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के वास्तविक सकल राज्य मूल्य संवर्धन में आठ दशमलव सात प्रतिशत, उद्योगों में चार दशमलव नौ प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में सात दशमलव आठ प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।