महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार ने विधायक जितेंद्र आव्हाड़ को विधानसभा में अपना नेता नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने आज मुंबई में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद यह घोषणा की।
उन्होंने यह भी बताया कि रोहित पाटिल को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तम जानकर को सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि विधायक दल के नेता के पद के बारे में निर्णय बाद में लिया जाएगा।