दिसम्बर 4, 2025 9:55 अपराह्न | Maharashtra sets world record

printer

महाराष्ट्र ने एक महीने में 45,911 सौर कृषि पंप स्थापित कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

महाराष्ट्र ने ‘मगेल त्याला सौर कृषि पंप’ योजना के तहत एक महीने के भीतर 45 हजार नौ सौ 11 सौर कृषि पंप स्थापित करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राज्य की बिजली कंपनी एम एस ई डी सी एल ने कहा कि इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है। शेंद्रा एम आई डी सी स्थित ऑरिक सिटी मैदान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज एक प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला