अप्रैल 4, 2026 2:04 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: नासिक जिले के डिंडोरी में एक कार के कुंए में गिरने से नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी में कल रात एक कार के कुंए में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच छात्र शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक ही परिवार के थे और डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के निवासी थे। दुर्घटना के समय परिवार एक समारोह से लौट रहा था, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कुएं में गिर गई।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें देर रात तक बचाव अभियान लगी रही। हालांकि, दुर्घटनास्थल पर भीड़ के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन कुंए से निकाल लिया है और पुलिस ने मामला दर्ज किया है।