अप्रैल 1, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली जिले में नौ नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली छत्तीसगढ़ में सक्रिय इंद्रावती क्षेत्रीय समिति और राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रीय समिति के सदस्‍य थे। गढ़चिरौली पुलिस ने उन्हें संविधान की प्रतियां सौंपकर मुख्यधारा में शामिल होने का स्वागत किया।
 
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि गढ़चिरौली जिले में अब केवल छह सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली ही सक्रिय बचे हैं। उन्होंने शेष नक्सलियों से भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।