महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि यह दिन महाराष्ट्र के इतिहास और मधुर मराठी भाषा की विरासत में अंकित रहेगा।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि कैबिनेट का यह निर्णय और अधिक लोगों, विशेष रूप से युवाओं तथा बच्चों को मराठी भाषा सीखने, बोलने तथा लिखने के लिए प्रेरित करेगा और इसे वैश्विक भाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।