अगस्त 18, 2025 7:14 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन होंगे एनडीए गठबंधन से उप-राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्‍णन उप-राष्‍ट्रपति चुनाव में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के उम्‍मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केन्‍द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कल नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी।

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने इस फैसले का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहमति से उपराष्‍ट्रपति चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों के साथ समन्‍वय  का प्रयास करेगी। जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले सप्‍ताह एनडीए के सहयोगी दलों और विपक्षी दलों से इस बारे में संपर्क किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला