महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना, 2017 के तहत लंबित कृषि ऋण माफी के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 50 लाख 60 हजार पात्र किसानों में से लगभग 44 लाख 4 हजार किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं, जबकि लगभग 6 लाख 56 हजार किसान सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं! बॉम्बे उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने दिसंबर के विधानसभा सत्र के दौरान लंबित मामलों के निपटान के लिए 5 हजार 9 सौ पचहत्तर करोड़ 51 लाख रुपये के प्रावधान को मंजूरी दी थी।
इस नवीनतम आवंटन से शेष पात्र किसानों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही वित्तीय संकट का सामना कर रहे किसानों को भी राहत मिलेगी।