महाराष्ट्र राज्य गुजराती साहित्य अकादमी ने घोषणा की है कि प्रसिद्ध लेखक बाबा भांड और ईश्वरलाल परमार को वर्ष 2023-24 के लिए कवि नर्मद साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 24 अगस्त को एक समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दोनों लेखकों को बधाई दी है।
महाराष्ट्र की ये अकादमी हर वर्ष एक मराठी और एक गुजराती लेखक को कवि नर्मद के नाम पर दो पुरस्कार देती है। इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में से एक बाबा भांड को मराठी साहित्य में उनके विशाल योगदान के लिए जाना जाता है। वे महाराष्ट्र राज्य साहित्य एवं संस्कृति बोर्ड के अध्यक्ष भी थे। इससे पहले मधु मंगेश कार्णिक, मंगेश पडगांवकर, शंकर वैद्य, विजया राजाध्यक्ष और आशा बागे जैसे प्रतिष्ठित लेखकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।