शहरी विकास और नागरिक हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल ठाणे नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी ढाँचा और स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। श्री शिंदे ने नागरिकों से किए गए वादे पूरा करने की सरकार की प्रतिबद्धता के आधार पर इस अवसर को “प्रतिज्ञा पूर्ति समारोह” बताया।
उपमुख्यमंत्री ने पुनर्निर्मित दादोजी कोंडदेव खेल परिसर दीर्घा, खांडू रंगनेकर बैडमिंटन हॉल विस्तार, पुनर्निर्मित शेठ लखमीचंद फत्तेचंद प्रसूति अस्पताल, आयुष्मान शहरी स्वास्थ्य केंद्र, सीवेज उपचार संयंत्र (कोपरी) और मोबाइल स्वास्थ्य क्लिनिक सहित कई प्रमुख विकास कार्यों का उद्घाटन किया। श्री शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज ग्राउंड में आनंद दिघे टॉवर पुनर्विकास, ठाणे रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण, क्लस्टर पुनर्विकास और शूटिंग रेंज कॉम्प्लेक्स (बालकुम), प्रमुख जल निकासी कार्य का भी शिलान्यास किया।