महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन हो जाने पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य के समान्य प्रशासन विभाग के अनुसार दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार कल बारामती में 11 बजे सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
श्री पवार का विमान आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पवार समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई।
राजकीय शोक के दौरान महाराष्ट्र सरकार के सभी सरकारी भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। किसी भी तरह की मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होंगे। श्री पवार के सम्मान में आज पुणे और राज्य के अन्य जिलों में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं।
विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से पवार को श्रद्धांजलि दी जा रही है। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके निधन की खबर को बेहद बिचलित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और विशेष कर सहकारी क्षेत्र के लिए अजीत पवार का योगदान ऐतिहासिक रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि लोग उन्हें कर्मठ और प्रशासनिक दक्षता वाले एक ऐसे नेता के रूप में याद करते हैं, जो आम-जनता के कल्याण के प्रति समर्पित थे। राज्यपाल देव व्रत ने अजीत पवार के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने श्री पवार को एक जन नेता और कुशल राजनीतिक बताते हुए उनके निधन को राज्य के लिए बेहद दुखद बताया है।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं ने भी श्री पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अजीत पवार के असमयिक निधन को केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
News On AIR | जनवरी 28, 2026 8:09 अपराह्न | Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar died
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे में निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक