महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व पर बल दिया है। श्री फड़नवीस ने आज मुंबई में महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कृषि, बिजली उत्पादन, उद्योग और सेवाओं के क्षेत्रों में महाराष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा जैसी परियोजनाओं पर जोर दिया।