जनवरी 17, 2025 9:21 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्रः मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने आर्टिफिशियल-इंटेलीजेंस और साइबर सुरक्षा-नीति कार्यबलों की स्‍थापना की

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस की 100 दिन की कार्यकारी योजना के हिस्‍से के रूप में राज्‍य ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और साइबर सुरक्षा नीति कार्यबलों की स्‍थापना की है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कार्यबल राज्‍य की एआई नीति 2025 विकसित करेगा।

 

इस नीति का उद्देश्‍य लगभग छह लाख करोड रूपये वाली महाराष्‍ट्र की डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था को बढावा देना है।

 

महाराष्‍ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि यह नीति एआई क्षेत्र में एक केन्‍द्र के रूप में महाराष्‍ट्र को स्‍थापित करेगी। यह नीति भारत की 600 बिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा भी देगी। यह नीति केन्‍द्र के इंडिया एआई मिशन के अनुरूप है।

 

राज्‍य का साइबर सुरक्षा नीति कार्यबल महाराष्‍ट्र की सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल अवसंरचना को सुरक्षित बनाने संबंधी साइबर सुरक्षा नीति तैयार करने में सहायक होगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला