मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 19, 2025 9:08 पूर्वाह्न | Chhatrapati Shivaji Maharaj | Maharashtra | Shivaji Jayanti

printer

महाराष्ट्र: पूरे राज्य में मनाई जा रही है छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 

 
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज पूरे महाराष्ट्र में मनाई जा रही है। इस अवसर पर राज्‍य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
 
 
छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म स्थान शिवनेरी किले में भी एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज सुबह शिवनेरी किले में मौजूद रहेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। जुन्नर जिला आयुक्त जितेंद्र डूडी ने सुबह शिवनेरी किले में पूजा-अर्चना की।
 
 
शिवाजी की जयंती की पूर्व संध्या पर कल उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के चेंबूर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिव जयंती उत्सव मनाया। उन्होंने घोषणा की कि चेंबूर में मौजूदा प्रतिमा के स्थान पर जल्द ही शिवाजी महाराज की एक नई ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।