महाराष्ट्र के जालना जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आज शाम एक सड़क दुर्घटना में सात महिला मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शाम करीब 5 बजे नागपुर कॉरिडोर पर कडवांची के पास हुई, जब एक कंटेनर ने मजदूरों को ले जा रही पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को जालना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
News On AIR | अप्रैल 1, 2026 8:58 अपराह्न
महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में 7 महिला मजदूरों की मौत