फ़रवरी 20, 2025 6:51 पूर्वाह्न | Mahakumbh | Mahakumbh 2025 | Prayagraj

printer

महाकुंभ: कला कुंभ परिसर में आध्यात्मिकता और संस्कृति पर एक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान कला कुंभ परिसर में आध्यात्मिकता और संस्कृति पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाकुंभ संवाद: भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत नामक संगोष्ठी में महाकुंभ के महत्व और संदर्भों पर चर्चा हुई। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय और यूनेस्को के प्रतिनिधि तथा अन्‍य शिक्षाविद शामिल हुए।