मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2024 11:00 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर रुबीना फ्रांसिस को बधाई दी

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में रुबीना फ्रांसिस को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एस एच-1 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। रुबीना को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रुबीना प्रदेश के लिए नई रोल मॉडल बन गई हैं। गौरतलब है कि राज्य खेल अकादमी की खिलाड़ी रुबीना जबलपुर की रहने वाली हैं। वे वर्ष 2015 में राज्य खेल अकादमी से जुड़ी थीं। यह रुबीना का दूसरा ओलम्पिक है, इससे पूर्व वे टोक्यो ओलम्पिक में पदक से वंचित रह गई थीं। रूबीना ने लगातार वर्ष 2017 और 18 में दो बार जूनियर रिकॉर्ड बनाया है और 01 बार वर्ष 2018 में फ्रांस में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी। रुबीना फ्रांसिस ने 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 03 स्वर्ण, 02 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 06 पदक अर्जित किये हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी 13 स्वर्ण, 03 रजत और 01 कांस्य सहित 17 पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।