अक्टूबर 16, 2024 8:25 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में  मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में कार्यक्रम अंतर्गत एफ.एम.डी टीकाकरण के चार चरण पूर्ण हो गए हैं। चतुर्थ चरण में प्रदेश में 2 करोड़ 40 लाख 47 हजार गौ एवं भैंस वंशी पशुओं का टीकाकरण कर भारत पशुधन एप पर दर्ज किया गया है। यह संपूर्ण देश में सर्वाधिक है। इस योजना में एफ.एम.डी एवं ब्रूसेल्ला का टीकाकरण समस्त पात्र गौभैंस वंशीय पशुओं मैं किया जाता है। यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम हैजो पूरी तरह से  केन्द्र सरकार के अनुदान पर आधारित योजना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला