अक्टूबर 17, 2024 9:50 अपराह्न | Madhya Pradesh Mining Conclave-2024

printer

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024’ की शुरुआत हुई

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव-2024′ की शुरुआत हुई। खनन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने और आधुनिकतम तकनीकों का समावेश कर राज्य की खनिज संपदा का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में देश भर के माइनिंग सेक्टर के निवेशक और दूसरे राज्यों के खनिज विभाग के अधिकारी शामिल हुए हैं। इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश की करीब 600 कंपनियां शामिल हो रही हैं उद्घाटन सत्र में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि हीरा उत्पादन में नंबर वन होने के साथ ही कॉपरमैंगनीज ,रॉक फॉस्फेट और कोयले के मामले में भी प्रदेश समृद्ध है।  उन्होंने बताया कि प्रदेश खनिज ब्लॉक नीलामी में देश में पहले स्थान पर है।